पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महल जैसा है ओटीए, ट्रेनी एएनओज को यहां प्रिंसेस कहकर बुलाया जाता है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

समारोह में इन्हें दिए गए अवॉर्ड


दीक्षांत परेड में तमिलनाडू, पुडुचेरी एवं अंडमान निकोबार निदेशालय की लेफ्टिनेंट लेखा डी भट को सबसे ज्यादा अवार्ड मिले। उन्हें वरिष्ठ स्कंध की मेरिट में प्रथम होने पर महानिदेशक का प्लेक ऑफ ऑनर एवं स्वर्ण पदक, अकादमी विषयों में सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षाणार्थी और कोर्स में सर्वश्रेष्ठ एएनओ होने का अवार्ड प्रदान किया गया। चैम्पियनशिप बैनर ब्रेवो कंपनी की सुनीता राजौरा, कमांडेंट का स्वर्ण पदक ओडिशा निदेशालय की थर्ड अफसर राजलक्ष्मी त्रिपाठी को, कनिष्ठ स्कंध की मेरिट में प्रथम पर महानिदेशक का प्लेक ऑफ ऑनर एवं स्वर्ण पदक पंजाब, हरियाण, हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ निदेशालय की थर्ड अफसर मंजू कौशिक को प्रदान किया गया।

यहां प्रशिक्षण में सीख गईं हूं 4 भाषाएं

गुड़गांव से आईं मंजू कौशिक ने बताया कि मैं बचपन से देशसेवा करना चाहती थी। आर्मी में भले ही नहीं जा सकी, लेकिन मैंने एनसीसी ज्वॉइन की। इस प्रशिक्षण को लेने के बाद मेरा सपना पूरा हो गया। यहां मैंने मलयालम, पंजाबी, कन्नड़, तेलुगु और असमिया भाषा भी काफी हद तक सीख ली हैं।

मां का सपना पूरा करने बेटी से रही दूर

इंदौर की प्रियंका जैन ने बताया कि उनकी मां को तिरंगे से बहुत प्यार है। वह चाहती थी कि उनके घर का कोई बच्चा सेना की वर्दी अवश्य पहने। मैंने मां के सपने को पूरा किया। इसके लिए मुझे अपनी तीन साल की बेटी से पहले से ही दूरी बनाना पड़ी। क्योंकि उसे मेरी याद न आए और वह अच्छी तरह से रह सके।

ota Convocation

सिटी रिपोर्टर . ग्वािलयर

ओटीए में आयोजित दीक्षांत परेड में शपथ लेतीं एएनओज।

एनसीसी अफसर प्रशिक्षण अकादमी (ओटीए) अपने आप में अलग है। यहां चारों ओर महलनुमा भवन हैं। यहां ट्रेनी एएनओज को कमांडेंट मोटिवेट करने के लिए प्रिंसेस कहकर बुलाते थे। इससे हमें गर्व का अनुभव होता था। यह बात नोएडा से आई डॉ. सूक्ष्म रानी अनेजा ने कही। उन्होंने एनसीसी महिला अफसर बनने के लिए 90 दिन के प्रशिक्षण के बाद शनिवार को कमीशन प्राप्त किया। रेलवे स्टेशन के सामने एनसीसी की अफसर प्रशिक्षण अकादमी में शनिवार को दीक्षांत परेड का आयोजन हुआ।

इसमें देशभर से आई 144 महिला ट्रेनी अफसरों ने कमीशन प्राप्त किया। इसमें वरिष्ठ वर्ग में 62, कनिष्ठ वर्ग में 78 और नेवल वरिष्ठ वर्ग में 4 महिला एएनओ को एनसीसी अफसर की रैंक प्रदान की गई। परेड का निरीक्षण 786 इंडीपेंडेंट एडी ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर वेदीश महाजन ने किया। इस अवसर पर एनसीसी ओटीए के कमांडेंट आरएस डडवाल, कमांडेंट ब्रिगेडियर तपन लाल साह, ग्वालियर स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर सुषिम विश्वास अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...