- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News The Family Was Going To Attend The Wedding The Car Collided With A Stone Uncle And Nephew Died 5 Injured
शादी में शामिल होने जा रहा था परिवार, पत्थर से टकराकर पलटी कार, चाचा-भतीजे की मौत, 5 घायल
ग्वालियर से शिवपुरी जा रही एक कार हाईवे पर पत्थर से टकराकर पलट गई। जिसमें कार चला रहे युवक की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक के नौ वर्षीय भतीजे की अस्पताल में मौत हो गई। कार में सवार अन्य पांच लोग घायल हो गए। यह सभी लोग शादी में शामिल होने के लिए ग्वालियर से शिवपुरी जा रहे थे। हादसा ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर मंगलवार शाम को हुआ। हादसे में मरने वाले युवक की साली की शादी थी।
एसडीओपी घाटीगांव प्रवीण अष्ठाना ने बताया कि ग्वालियर के रमटापुरा स्थित लवकुश नगर में रहने वाले मुकेश पुत्र नारायण कुशवाह(36) मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे अपने परिजनों के साथ शिवपुरी के लिए कार एमपी 33 सी 1916 से निकला था। उसकी ससुराल शिवपुरी में है और उसकी साली की बुधवार को शादी थी। उसकी प|ी पहले ही मायके चली गई थी। जबकि वह अपने परिजनों के साथ मंगलवार को रवाना हुआ। शाम करीब 5 बजे ग्वालियर-शिवपुरी हाईवे पर घाटीगांव स्थित घेंघोली रोड से यह लोग गुजर रहे थे। इंद्रप्रस्थ ढाबे के सामने अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पत्थर से टकराकर पलट गई। मुकेश का सिर स्टेयरिंग में लगा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में मौजूद अन्य लोगों को हल्की चोट आईं। यहां मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े। पुलिस पहुंच गई। किसी तरह इन लोगों को कार से बाहर निकाला गया। घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। अस्पताल में मुकेश भतीजे युवी पुत्र राजेश कुशवाह (9) ने भी दम तोड़ दिया। घायलों में मुकेश की भाभी मंजू प|ी राजेश कुशवाह, रानी प|ी गिर्राज कुशवाह, रानी के बेटे भावेश, वंश व बेटी मुस्कान घायल हो गए। नारायण कुशवाह एलएनआईपीई में कार्यालय सहायक हैं। उनके बेटे मुकेश और नाती युवी की मौत पर साथी कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
संजय नगर पुल पर वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
ग्वालियर|संजय नगर पुल पर मंगलवार शाम को हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी। वह सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला था। अस्पताल में युवक की मौत हो गई। हजीरा पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
टीआई हजीरा आलोक परिहार ने बताया कि भिंड का रहने वाला अनिल पुत्र रामकरण बघेल(31) पिछले कुछ समय से ग्वालियर में रह रहा था। वह शताब्दीपुरम में अर्जुन सिंह तोमर के मकान में किराए से रहता था और यहां रहकर वह बेकरी के उत्पाद बेचता था। मंगलवार को एक दुकान से पैसे लेकर लौट रहा था। वह अपनी बाइक से घर जा रहा था। संजय नगर पुल पर किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक फिसली और वह जमीन पर गिर पड़ा। यहां से कुछ लोग गुजर रहे थे, इन्हें वह सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गिरवाई पर लोडिंग ने बाइक में मारी टक्कर, युवक घायल
गिरवाई नाका पर एक लोडिंग वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बेला की बावड़ी निवासी संजू कुशवाह अपनी बाइक से बहोड़ापुर की तरफ जा रहा था। गिरवाई के पास पीछे से लोडिंग चालक टक्कर मारकर भाग गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।