- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News The Forest Team Seized The Floor Stone Laden Trolley Leaving The Tractor Driver
फर्शी पत्थर से लदी ट्राॅली को ट्रैक्टर चालक छोड़कर भागा वन टीम ने जब्त किया
ग्वालियर| सोनचिरैया अभयारण्य में कसावट के बाद भी अवैध खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। जंगल से अवैध खनन की सूचना मिलने पर एसडीओ जीके चंद टीम को लेकर पहुंचे, तभी तिलावली के जंगलों में एक ट्रैक्टर-ट्राॅली में जंगल से निकाला गया फर्शी पत्थर लदा हुआ दिखा। टीम ने ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा करना शुरू किया तभी ट्रैक्टर चालक को अंदेशा हुआ कि वन टीम पीछे लग गई है। उसने मौका मिलते ही ट्रैक्टर को ट्राॅली से अलग किया और ट्रैक्टर भगा कर ले गया। वन टीम को फर्शी पत्थर से लदी सिर्फ ट्राॅली ही मिली। इसकी कीमत दो लाख है। एसडीओ श्रीचंद ने बताया कि ट्राॅली को जब्त करने के लिए पुलिस की मदद ली गई।