पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News The Girl Sitting At The Shop Was Asked To Show The Goods And Stole 20 Thousand Rupees From Her Neck

दुकान पर बैठी बच्ची को सामान दिखाने को कहा अौर गल्ले से चुरा ले गया 20 हजार रुपए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोतवाली क्षेत्र में अग्रसेन पार्क के सामने रवि लेजम हाउस पर एक युवक गल्ले से लगभग 20 हजार रुपए चोरी कर ले गया। घटना बुधवार की है। घटना के समय दुकान मालिक रवि अग्रवाल दुकान के ऊपर ही स्थित घर पर खाना खाने गए थे। इस दौरान दुकान पर उनकी 11 साल की बेटी दिव्यांशी बैठी थी।

युवक दुकान पर पहुंचा अौर दिव्यांशी से लेजम व अन्य सामान दिखाने को कहा। दिव्यांशी सामान दिखाने लगी, उसी समय युवक ने गल्ले में हाथ डालकर रुपए निकाल लिए अौर चला गया। रवि जब दुकान पर पहुंचे, तब गल्ले में रुपए नहीं थे। उन्होंने जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी, तब युवक गल्ले से रुपए निकालते हुए दिखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अारोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सीसीटीवी फुटेज में दुकान के गल्ले से रुपए निकालता दिखा युवक।
खबरें और भी हैं...