संसद में गूंजा रेल सुविधाओं का मामला
अयोध्या के लिए सीधी ट्रेन और राजधानी काे मिले हॉल्ट
ग्वालियर| सांसद विवेक शेजवलकर ने संसद में रेल बजट पर चर्चा के दौरान अयोध्या के लिए ग्वालियर से सीधी ट्रेन चलाने की मांग रखी। सांसद ने ग्वालियर से श्योपुरकलां तक गेज परिवर्तन कार्य जल्द कराने के अलावा हजरत निजामुद्दीन से छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ( 22221-22222) को ग्वालियर में स्टाॅपेज देने की भी मांग की है। इसके अलावा झांसी से सवाई माधौपुर रेलवे लाइन को शीघ्र स्वीकृत करने का प्रस्ताव भी रखा। इससे झांसी-शिवपुरी-करैरा व श्योपुर का विकास तेजी से हो सकेगा। सांसद ने चंद्रबदनी नाका काे न्यू कलेक्टाेरेट से जोड़ने वाले मार्ग पर रेल ओबर ब्रिज के रुके हुए काम और रेसकोर्स रोड को तानसेन मार्ग से जोड़ने वाले आरओबी का काम शुरू कराने की मांग भी रखी।