- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News The Numbering Of 46 Thousand Houses In The Municipal Limits Has Been Completed
नगर निगम सीमा में 46 हजार मकानों पर नंबर डालने का काम पूरा हुआ
ग्वालियर| 2021 की जनगणना का पहले चरण का काम शुरू हो गया है। नगर निगम सीमा में सबसे पहले भवनों पर नंबर डालने का काम किया जा रहा है। अभी तक 46 हजार से ज्यादा भवनों पर नंबरिंग कर दी है। निगम सीमा के अंदर 222782 मकान हैं। इनमें से 20 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। इसके बाद व्यक्तियों की गणना का काम होगा। देश में साल 2011 में जनगणना हुई थी। दस साल बाद फिर से जनगणना का काम निगम अपने 66 वार्डों में कर रहा है। इनमें पुराने मकानों के साथ नए मकानों पर भी नंबर डालने का काम चल रहा है। निगम ने जनगणना के लिए 1850 गणना ब्लॉक बनाए हैं। इनमें एक-एक प्रगणक रहेगा। इसके ऊपर छह गणना ब्लॉक पर एक-एक सुपरवाइजर नियुक्त किया जाएगा। नगर चार्ज जनगणना अधिकारी आरके श्रीवास्तव ने बताया कि पूरा काम करने के लिए 3000 से ज्यादा का स्टाफ लगेगा।