- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News The Police Accused Of Killing Fufa Climbed On The Tree After Seeing The Police Kept The Shoes Down Caught
फूफा की हत्या का इनामी अारोपी पुलिस को देखकर पेड़ पर चढ़ा, नीचे रखे थे जूते, पकड़ा
हजीरा क्षेत्र में ट्रिपल आईटीएम के पास लेनदेन के विवाद में फूफा की हत्या करने वाले 5 हजार रुपए के इनामी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपी छह माह से फरार था। पुलिस के पहुंचने पर वह छुपने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। पुलिस उसे घर व पड़ोस मेंे तलाशती रही लेकिन वह नहीं मिला। इसी बीच एक पेड़ के नीचे जूते रखे देखकर पुलिस का माथा ठनका और जब देखा तो आरोपी पेड़ पर बैठा मिल गया।
थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि शुक्रवार की शाम सूचना मिली थी कि ट्रिपल आईटीएम के पास गुर्री सिंह की हत्या के मामले में फरार आरोपी उसका भतीजा शिवनासी करीला मेले में दुकान लगा रहा है अौर वहीं पर रह रहा है। सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस करीले मेले मंें उसके ठिकाने पर पहुंची और तलाशी ली। वह वहां नहीं मिला तब पुलिस ने पड़ोसियों के घरों में भी उसकी तलाश की, लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। इसी दौरान पुलिस ने मुखबिर से बात की तो उसने बताया कि शिवनासी कुछ समय पूर्व मेले में ही था। पुलिस उसके माला की दुकान के अासपास निगरानी कर रही थी, तभी शिवनासी की दुकान के पास मौजूद पेड़ के नीचे जूते रखे नजर आए। इसके बाद जब पेड़ के ऊपर देखा तो वहां एक युवक चढ़ा हुआ था। उसे नीचे उतरने के लिए कहा गया तो वह आनाकानी करने लगा। तब उसे उतारने के लिए पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़े। जब उसे पेड़ से उतारा तो वह युवक हत्या का इनामी आरोपी शिवनासी ही निकला।
बताया गया है कि हजीरा क्षेत्र के ट्रिपल आईटीएम के सामने गुर्री सिंह की हत्या उसके साले राजेंद्र सिंह और भतीजे शिवनासी ने उधार दिए रुपए मांगने पर लाठी-डंडों से मारपीट
कर कर दी थी। गुर्री सिंह से आरोपियों ने 20 हजार रुपए उधार लिए थे, जिसमें से 15 हजार रुपए वापस कर चुके थे। गुर्री सिंह घटना वाले दिन रुपए लेने आया था, वहीं उनका विवाद हुआ और राजेंद्र और शिवनासी ने उसकी हत्या कर दी थी।
हत्या के बाद करीला मेले में खोल ली थी दुकान
पकड़े गए शिवनासी ने पुलिस को पूछताछ के दौरान बताया कि घटना के बाद वह करीला(अशोकनगर) मेले में दुकान लगाए हुए था। दो दिन पूर्व पुलिस को सूचना मिली अौर पुलिस करीला मेले में पहुंच गई। शिवनासी के पकड़े जाने के बाद अब राजेंद्र की तलाश में पुलिस पार्टी भेजी गई है।
शिवनासी