हाई स्कूल की परीक्षा देने गया छात्र लापता
ग्वालियर| महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर से 10वीं का पेपर देने गया छात्र सत्यम पुत्र मान सिंह भदौरिया लापता हो गया। सत्यम शनिवार को संस्कृत का पेपर देने गया था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा, तब परिजन ने परीक्षा केंद्र पर तलाश की। लेकिन वह वहां भी नहीं मिला। छात्र के पिता मानसिंह मूलत: भिंड जिले के गोरमी के रहने वाले हैं। वे अपने बेटे एवं तीन बेटियों को पढ़ाने के लिए डीडी नगर में रह रहे थे। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है