पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आदेशों की ऑनलाइन कॉपी देने की व्यवस्था जल्द शुरू होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर जिला न्यायालय में जल्द ही लंबित और निराकृत प्रकरणों के आदेश और निर्णयों की प्रमाणित प्रतिलिपि आॅनलाइन मिलने लगेगी। जबलपुर जिला न्यायालय में पहले ही यह सुविधा शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, ग्वालियर के अलावा इंदौर और भोपाल जिला न्यायालय में भी यह सुविधा आगामी दो माह में शुरू हो जाएगी। इसके लिए पक्षकारों को आॅनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन करने के कुछ समय बाद ही प्रमाणित प्रतिलिपि जिला न्यायालय के फाइलिंग काउंटर, रजिस्टर्ड डाक अथवा ई-मेल से प्राप्त हो सकेगी।

याचिका दायर करते हुए पक्षकार मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी अवश्य दर्ज कराएं

पक्षकारों को प्रकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज कराना होगा। प्रकरण दायर करते समय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी रजिस्ट्रार कार्यालय में दर्ज हो जाने के बाद सभी प्रकार की जानकारी पक्षकार के मोबाइल पर मिलने लगेगी। प्रकरण की कब सुनवाई होगी, प्रकरण किस न्यायालय में और किस नंबर पर लगेगा। ऐसी सभी जरूरी जानकारी पक्षकार को मोबाइल के माध्यम से मिल सकेगी।

ग्वालियर जिला न्यायालय... मिलेगी नई सुविधा

खबरें और भी हैं...