पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यायाधीशों के लिए तैयार हुआ प्रदेश का तीसरा सेशन हाउस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला न्यायालय के न्यायाधीशों के रुकने के लिए ग्वालियर में सेशन हाउस तैयार करने का काम पूरा हो चुका है। यह प्रदेश का तीसरा सेशन हाउस है। इससे पूर्व जबलपुर और भोपाल में भी सेशन हाउस तैयार किया जा चुका है। जिला न्यायालय के रजिस्ट्रार पवन पटेल ने बताया कि सेशन हाउस में एक वीआईपी, एक सेमी वीआईपी और चार सामान्य सुइट तैयार किए गए हैं। इसके अलावा एक डाइनिंग हाॅल और एक ड्राइंग रूम की भी सुविधा रहेगी। जल्द ही इसका शुभारंभ किया जाएगा।

दरअसल, जिला न्यायालय के न्यायाधीशों के रुकने के लिए शहर में कोई विश्राम गृह नहीं है। अभी उन्हें सरकारी गेस्ट हाउस में रुकना पड़ता है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत उस समय आती है, जब न्यायाधीशों के तबादले होते हैं। कई बार ऐसा देखने में आता है कि तबादले के बाद भी न्यायाधीश किन्हीं कारणवश निर्धारित समय में बंगला खाली नहीं कर पाते। ऐसी स्थिति में उनके स्थान पर आए न्यायाधीश को गेस्ट हाउस में ठहरना पड़ता है। गेस्ट हाउस खाली नहीं होने पर न्यायाधीशों के लिए कभी यूनिवर्सिटी तो कभी किसी अन्य विभाग के गेस्ट हाउस में रुकने की व्यवस्था करना पड़ती है। इस समस्या को दूर करने के लिए ही सेशन हाउस तैयार किया जा रहा है। झांसी रोड स्थित बंगले (बाल भवन के पीछे) को सेशन हाउस के रूप में तैयार किया गया है। इसमें न्यायाधीशों के रुकने के साथ ही खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए उनसे शुल्क भी लिया जाएगा।

बाल भवन के पीछे न्यायाधीशों के लिए तैयार सेशन हाउस।
खबरें और भी हैं...