पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

फिर मेंटेनेंस.. 1 अप्रैल से 15 जून तक रोज 4 घंटेे बिजली कटौती

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिजली वितरण कंपनी के एमडी मनीष सिंह ने प्री-मानसून मेंटेनेंस के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अप्रैल से 15 जून तक ढाई महीने लगातार बिजली लाइन, ट्रांसफार्मर, स्टेशन और खंभों का मेंटेनेंस किया जाएगा। इस दौरान रोजाना सुबह 7 बजे से 11 बजे तक 4 घंटे की घोषित कटौती होगी।

हालांकि एमडी ने यह भी निर्देश दिए हैं कि कटौती का टाइम घटाने के लिए एक फीडर पर अन्य फीडरों का भी लाइन स्टाफ बुलाकर तेजी से काम कराया जाए। ताकि लोगों को मेंटेनेंस की वजह से कम कटौती झेलना पड़े। ग्वालियर सिटी सर्किल में 11 केवी के 208 फीडरों और 33 केवी के 39 फीडरों पर बिजली मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। इसके साथ ही 5 हजार 235 वितरण ट्रांसफॉर्मरों का विद्युत लोड भी चेक किया जाएगा।

मेंटेनेंस के दौरान लोड शिफ्टिंग, पिन इंसूलेटर बदलने, केबलिंग करने, ट्री कटिंग आदि काम किए जाएंगे।

महाप्रबंधक करेंगे निगरानी

मेंटेनेंस के दौरान लोगों की शिकायतों का निराकरण करने, समय पर मेंटेनेंस और तय परमिट में काम करने के लिए बिजली कंपनी ने हर सर्किल के महाप्रबंधक को नोडल ऑफिसर बनाया है। ग्वालियर सिटी सर्किल में महाप्रबंधक विनोद कटारे नोडल ऑफिसर रहेंगे।

खबरें और भी हैं...