पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टाइगर नाम की भी है एक खास वजह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Bonding


हा लिया रिलीज फिल्म ‘बागी 3’ में जैकी श्रॉफ ने पहली बार बेटे टाइगर श्रॉफ के साथ काम किया है। जैकी ने बताया ‘पहली बार बेटे टाइगर के साथ स्क्रीन शेयर की है। बेशक, बहुत खुशी हुई। जिंदगी में कुछ अच्छी चीजें होती हैं। बच्चे के साथ पर्दे पर दिखाई दिया। मेरे जाने के बाद भी ये यादें रह जाएंगी।’ जैकी ने कहा, ‘टाइगर नाम रखने का एक रोचक किस्सा है। टाइगर जब छोटा था, तब अपने नाखून से मेरा चेहरा नोंचता था। मेरी आंखों को वह खाने की कोशिश करता था। आंखें देखता था तो उसे लगता था कि यह खाने की चीज है। इसलिए खाने के लिए झपटता था। तब वह साल-दो साल का ही था। उसकी यह बातें देखकर मुझे लगा कि उसका नाम टाइगर होना चाहिए, क्योंकि यह तो काट रहा है।’

अब टाइगर का पापा कहलाता हूं...

आगे उन्होंने कहा, ‘अभी उसके बर्थडे पर मैंने सोशल साइट पर लिखा कि आपने छोटी-सी उम्र में मुझे एक आईडेंटिटी दी है। इस बात का बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं टाइगर के बाप के नाम से जाना जाता हूं, यह अच्छा लगता है। मेरा जितना नाम है, वह ठीक है। लेकिन उसके आगे उसने मेरा नाम अगले पायदान पर पहुंचा दिया। अभी उसको बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए कम वक्त हुआ है पर बहुत मेहनत से काम कर रहा है। अपने बच्चे को -7 डिग्री में भी डेडिकेशन के साथ काम करता हुआ देखता हूं तो मुझे बहुत खुशी होती है।
खबरें और भी हैं...