पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बंदरगाह पर नौकरी लगवाने के नाम पर तीन युवकों से ठगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| बंदरगाह पर नौकरी लगवाने के नाम पर ग्वालियर के बेरोजगार युवकों से ठगी हो गई। ठग ने बिजौली के एक युवक व उसके दो भाइयों की नौकरी लगवाने के नाम पर इनसे 65 हजार रुपए लिए थे। इसके बाद वह गायब हो गया। इन लोगों ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।

बिजौली का रहने वाला बैजनाथ शर्मा कुछ महीने पहले ही ग्वालियर आया है। वह यहां पर एक सीमेंट कंपनी के गोदाम पर सुपरवाइजर है। उसके दो भाई भी उसके साथ ही थाटीपुर में किराए से रहते हैं। दोनों भाई यहां पढ़ाई कर रहे हैं। जनवरी में बैजनाथ की मुलाकात राजीव गुप्ता निवासी हुजरात पुल से हुई थी। राजीव ने इनकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। उसने कहा कि उसका रिश्तेदार अहमदाबाद में बड़ा अफसर है। वह बंदरगाह में नौकरी लगवा देगा। इसके एवज में इनसे 65 हजार रुपए लिए। बैजनाथ को सुपरवाइजर और उसके भाइयों को लोडर बनवाने का झांसा दिया। इन्हें लेटर भी जारी करवा दिए। इसके बाद जब यह लोग लेटर लेकर गए तो वहां इस नाम की कोई कंपनी ही नहीं थी, फिर लौटकर ग्वालियर आए तो पता लगा राजीव मकान खाली करके जा चुका है। बैजनाथ ने बताया कि उसने तीन और युवकों के साथ इसी तरह ठगी की है।
खबरें और भी हैं...