पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शिवहरे समाज की प्रतिभाशाली महिलाअों का सम्मान आज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर प्रेस क्लब की ओर से फूलबाग स्थित प्रेस क्लब परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कवि सम्मेलन और सम्मान समारोह भी हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साडा के पूर्व अध्यक्ष राकेश जादौन मौजूद रहे। कार्यक्रम में शामिल कवियों को प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा, सचिव सुरेश शर्मा ने शॉल और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में कवि मदन मोहन दानिश ने कहा- नफरतों से लड़ते रहो, प्यार करते रहो, अपने होने का इजहार करते रहो। इतने अच्छे बनोगे तो मर जाओगे, थोड़े दुश्मन भी तैयार करते रहो। अतुल अजनबी ने कहा- कश्तियां डूब रही हैं यहां, एक-एक करके, और हम खुश हैं कि पतवार संभाले हैं। कार्यक्रम में राकेश अचल, प्रतिभा द्विवेदी, डॉ. मुक्ता सिकरवार, अनिल बेधड़क, विपिन सािहल, आलोक शर्मा, एलपी दुबे, मंत्रता शर्मा, हेमंत शर्मा आदि साहित्यकारों ने भी
शिरकत की। संचालन डॉ. सुरेश सम्राट ने किया।

प्रेस क्लब में हुआ कवि सम्मेलन

सिटी रिपोर्टर| ग्वालियर

कल्चुरी महिला मंडल का फाग महोत्सव 12 मार्च को अचलेश्वर मंदिर के नटराज भवन में दोपहर 2 बजे से अायोजित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवहरे समाज की महिलाअों को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज के लिए आदर्श प्रस्तुत किया हो। होली मिलन समारोह में फूलों से होली खेली जाएगी अौर भजन कीर्तन गाए जाएंगे।

कल्चुरी महिला मंडल की अध्यक्ष संगीता गुप्ता ने बताया कि होली मिलन समारोह में कल्चुरी समाज की उन युवतियों अौर महिलाअों का सम्मान किया जाएगा, जिन्होंने धर्म के क्षेत्र में, पर्यावरण के क्षेत्र में, व्यवसाय अौर शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसके अलावा विभिन्न समाज की एेेसी महिलाअों का भी सम्मान किया जाएगा, जिन्हें उपेक्षित माना जाता है। कल्चुरी समाज द्वारा सफाईकर्मी, मजदूरी करने वाली, कचरा उठाने वाली अौर घरों में कार्य करने वाली महिलाअों का भी सम्मान किया जाएगा।

कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह 15 को

कायस्थ समाज का होली मिलन समारोह 15 मार्च को पड़ाव स्थित एक होटल में अायोजित किया जाएगा। कायस्थ समाज के अध्यक्ष डॉ. राकेश रायजादा अौर महासचिव डॉ. धर्मेंद्र सक्सेना ने बताया कि इस अवसर पर धर्म, समाजसेवा अौर विभिन्न क्षेत्रों उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाअों का सम्मान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...