अंडर 9 जिला स्तरीय चयन टूर्नामेंट 27 को
स्पोर्ट्स रिपोर्टर . ग्वािलयर
जिला शतरंज संघ ग्वालियर द्वारा अंडर 9 का जिला स्तरीय सिलेक्शन टूर्नामेंट 27 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह चैस क्लास पल्स वैली स्कूल के सामने गीता कॉलोनी में शाम 4 बजे से किया जाएगा।
संस्था के अध्यक्ष संजय कट्ठल ने बताया की अंडर 9 जिला स्तरीय सिलेक्शन टूर्नामेंट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं जो भी खिलाड़ी इसमें खेलना चाहते हैं वे अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आवश्यक रूप से जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। जन्म प्रमाण पत्र जन्म लेने के एक साल के अंदर बना होना चाहिए। रजिस्ट्रेशन के लिए शतरंज कोच राजेश द्विवेदी, रूपेश कांत के आलावा एसके फर्नीचर लोहिया बाजार पर भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
जिला शतरंज संघ का वार्षिक सदस्यता हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ:
जिला शतरंज संघ ग्वालियर के वार्षिक सदस्यता हेतु रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं। जो भी जिला शतरंज संघ का वार्षिक सदस्य बनना चाहते हैं वह एक फोटो और अपना जन्म प्रमाण पत्र की फोटो कॉपी के साथ ₹100 रुपए जमा कर सदस्य बन सकते हैं यह सदस्यता 1 अप्रैल से 31 मार्च के लिए वैध रहेगी।