पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिला से दोस्ती कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर करता रहा गलत काम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरोपी ने जब रुपए मांगे तब एफआईआर कराई

ग्वालियर| एक महिला से दोस्ती कर उसके रिश्तेदार ने ही वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ ज्यादती करता रहा। जब वह रुपए की भी मांग करने लगा, तब महिला ने अपने पति को पूरी घटना बताई। महिला की शिकायत पर माधाैगंज पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है।

टीआई माधौगंज प्रशांत यादव ने बताया कि गुड़ागुड़ी का नाका इलाके की रहने वाली 26 वर्षीय महिला का पति दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। महिला का रिश्तेदार नीतेश उर्फ नीतू परिहार निवासी नादरिया माता के पास अक्सर उसके घर आया करता था। महिला के देवर से मिलने के लिए वह आता था। इसी दौरान महिला की युवक से दोस्ती हो गई। एक दिन युवक ने महिला की वीडियो बना ली। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ गलत काम किया। कई बार उसके साथ ज्यादती की। एक दो रिश्तेदारों को यह वीडियो भी भेज दिया। पिछले दो महीने से वह महिला से रुपए मांगने लगा। होली पर महिला का पति सोमवार को घर आया। महिला ने पूरी घटना पति को बताई। फिर पति उसे लेकर मंगलवार को थाने पहुंचा। यहां उस पर दुष्कर्म, आईटी एक्ट की धाराआें में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।
खबरें और भी हैं...