पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रामीणों को उल्टी होने की शिकायत पर पहुंची टीम, नहीं मिला मरीज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उटीला थाने पर शनिवार की शाम ग्रामीणों ने गांव के पास ही स्थित मुर्गी फॉर्म से दुर्गंध अाने व लोगोंे को उल्टियां होने की शिकायत की। इस शिकायत पर एडीएम किशोर कन्याल ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमअो एसके वर्मा को डॉक्टर की टीम के साथ उटीला भेजा। डॉक्टरों की टीम उटीला गांव पहुंची। टीम ने गांव में और वहां स्थित मुर्गी फार्म से कुछ दूरी पर बने घरों में ग्रामीण के स्वास्थ्य की जांच की लेकिन वहां कोई भी मरीज नहीं मिला।

सीएमअो श्री वर्मा ने बताया कि उटीला में मिली शिकायत पर ग्रामीणों की जांच की गई। लेकिन कोई रोगी नहीं मिला। ग्रामीणों ने दुर्गंध आने के कारण शिकायत की थी। उनका कहना था कि बदबू के कारण यहां रहना भी मुश्किल हो रहा है।

खबरें और भी हैं...