पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News When The New Plot Went To Be Renamed It Was Revealed That The Owner Is Someone Else

नए प्लॉट का नामांतरण कराने गया तो पता चला मालिक कोई और है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर| प्रॉपर्टी डीलर ने एक महिला की मदद से किसान को सस्ता प्लॉट देने का झांसा देकर पौने चार लाख रुपए ठग लिए। किसान जब रजिस्ट्री कराने के बाद नामांतरण कराने पहुंचा तब पता चला कि जिस महिला ने रजिस्ट्री की है वह महिला मालकिन नहीं है। इस पर किसान ने रुपए वापस मांगे तो उसे चेक दिया गया जो बाद में बाउंस हो गया। इस पर किसान ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया।

थाना प्रभारी मिर्जा आसिफ बेग ने बताया गया है कि किसान नवल पुत्र प्रीतम सिंह निवासी घाटीगांव की कुछ समय पूर्व महेश कन्नौजिया से मुलाकात हुई थी। महेश ने खुद को प्रॉपर्टी डीलर बताया और उसे सस्ता प्लॉट दिलाने का झांसा दिया। महेश की बातों में आकर नवल प्लॉट के लिए डील कर ली। कुछ दिन बाद महेश ने उसे जरेना गांव में उर्मिला का प्लॉट दिखाया। प्लॉट पसंद आने पर 3 लाख 71 हजार 700 रुपए में सौदा तय किया और अनुबंध करने के बाद प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली।

रजिस्ट्री के बाद नवल प्लॉट पर नामांतरण कराने के लिए पटवारी के पास पहुंचा और जब दस्तावेज पटवारी को दिए तो उसने बताया कि जिस प्लॉट की उसने रजिस्ट्री कराई है वह उर्मिला का नहीं किसी अन्य महिला का है। यह पता चलने पर वह महेश के पास पहुंचा और रुपए वापस मांगे तब उसने एक चेक दे दिया। नवल ने चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया।
खबरें और भी हैं...