- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Gwalior News Mp News Wife Reached Home Of Female Friend To Find Husband Found Hidden Under Bed Agreement Reached In Police Station
पति को ढूंढ़ने महिला मित्र के घर पहुंची पत्नी, पलंग के नीचे छुपा मिला, थाने में हुआ समझौता
ग्वालियर क्षेत्र के रानीपुरा में सात दिन से घर से गायब पति की तलाश करती हुई प|ी, पति की महिला मित्र के घर पहुंच गई। लेकिन खटखटाने पर भी जब घर का दरवाजा नहीं खुला तो महिला ने डायल-100 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो पति अपने मित्र के साथ पलंग के नीचे जा छुपा। पुलिस उसे पलंग के नीचे से निकालकर थाने ले गई। प|ी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए पुलिस ने पकड़े गए युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
बताया गया है कि सिकंदर कंपू निवासी युवती की शादी तीन साल पहले ऑटो चालक से हुई थी। दोनों का एक साल का बेटा है। पिछले सप्ताह से पति घर नहीं आ रहा था और न ही प|ी का फोन कॉल रिसीव कर रहा था। आखिरकार प|ी, पति को तलाश करते हुई आॅटो स्टैंड पहुंची तो वहां साथी चालकों ने बताया कि वह स्टैंड पर तो ऑटो लेकर रोज आता है और उसके साथ एक अन्य युुवक भी आता है। महिला को यह भी पता चला कि उसका पति रानीपुरा में किसी अन्य महिला के साथ रह रहा है। इस महिला का पति जेल में बताया गया है। इस पर प|ी बीते रोज रानीपुरा में उस घर पर पहुंच गई, जहां उसका पति रह रहा था। दरवाजा खटखटाया तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। काफी देर तक जब दरवाजा नहीं खुला तो प|ी ने पुलिस की डायल-100 को कॉल किया। पांच मिनट बाद एफआरवी टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा खटखटाया, लेकिन पांच मिनट बाद गेट खोला गया। पुलिस को कमरे में दो महिलाएं व दो युवक मिले, लेकिन महिला का पति नहीं दिखा। इस पर पुलिस वापस आने लगी, तभी पति की तलाश में पहुंची महिला कमरे में पहुंची और पलंग के नीचे छुपे पति को पकड़ लिया। पलंग के नीचे युवक के साथ उसका साथी भी था। पुलिसकर्मी दोनों को पकड़कर थाने ले गए। थाने पहुंचने के बाद महिलाओं से एफआईआर कराने की बात पुलिस ने कही लेकिन महिलाओं ने बातचीत कर समझौता कर लिया और रिपोर्ट लिखाने से इनकार कर दिया। अंत में पुलिस ने युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर छोड़ दिया।
रानीपुरा का मामला...7 दिन से घर से गायब था युवक