पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ओएचई के लिए जून तक पूरा करेंगे फाउंडेशन वर्क

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

उत्तर मध्य रेलवे के प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर एके सिंघल ने शुक्रवार को इटावा से ग्वालियर ट्रैक का जायजा लिया। वे टावर वैगन में बैठकर इटावा से भिंड तक आए। यहां पर रेल विद्युतीकरण (ओएचई) का काम देखने के बाद उन्होंने सोनी रेलवे स्टेशन तक फाउंडेशन वर्क का जायजा लिया। श्री सिंघल ने रास्ते में संबंधित अधिकारियों से कहा कि वे बिरला नगर स्टेशन तक ओएचई का फाउंडेशन वर्क जून तक हर हाल में पूरा कर लें। इसके बाद खंभों में ओएचई के तारों को लगाने का काम किया जाए। दोपहर ढाई बजे ग्वालियर स्टेशन पहुंचे श्री सिंघल ने रेलवे के विश्राम गृह में प्रोजेक्ट देख रहे जिम्मेदार अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उधर, रेल मंडल भोपाल के डीआरएम उदय बोरवणकर ने गुना से ग्वालियर आउटर सिग्नल तक स्पेशल रेल कार में बैठकर निरीक्षण किया। शाम को डीआरएम ग्वालियर आए। इसके बाद डीआरएम ने भोपाल में रेलवे के पैदल पुल की घटना को ध्यान में रखकर ग्वालियर स्टेशन पर बने पैदल पुलों को देखा फिर वे शाम को राजधानी एक्सप्रेस में सवार होकर भोपाल के लिए रवाना हो गए।

रेलवे.. प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर ने कहा-
खबरें और भी हैं...