फैक्टरी में महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
ग्वालियर| चॉकलेट फैक्टरी में काम करने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराकर गिरवाई पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
गिरवाई थाना प्रभारी शत्रुघन मिश्रा ने बताया कि शालो प|ी रामस्वरूप गिरवाई स्थित एक चॉकलेट फैक्टरी में काम करती थीं। दो दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ जाने पर उसे चॉकलेट फैक्टरी के कर्मचारी अस्पताल ले गए। यहां उनकी मौत हो गई। फैक्टरी मालिक का बेटा भी यहां आया लेकिन मौत होने के बाद अस्पताल में छोड़कर भाग गया।