इलाज के लिए ग्वालियर से भोपाल बेटी के घर गई महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
भोपाल| ग्वालियर से इलाज कराने भोपाल आई एक बुजुर्ग महिला ने दामाद के घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला अपनी बेटी के साथ 15 दिन पहले भोपाल आई थी। शाहजहांनाबाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक 57 वर्षीय अशरफी देवी तोमर मूलत: मुरैना की रहने वाली है। उनकी बेटी प्रतिभा सिंह की शादी भोपाल में रहने राजपाल सिंह से हुई है। राजपाल एसएएफ की 23वीं बटालियन में आरक्षक है। वह ईदगाह हिल्स स्थित सौर्य आवासीय परिसर में रहते हैं। प्रतिभा सिंह ने पुलिस को बयान में बताया कि मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया था। उनका इलाज कराने के लिए ही वह भोपाल लेकर आई थी।