पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Gwalior News Mp News Woman Is A Symbol Of Courage Sacrifice Kindness And Affection We Should Respect Her Didi

महिला साहस, त्याग, दया व ममता का प्रतीक है, हमें उसका सम्मान करना चाहिए: दीदी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महिला साहस, त्याग, दया और ममता का प्रतीक है। हमें नारी का सम्मान करना चाहिए। यह बात आदर्श दीदी ने महिला दिवस पर माधौगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेंटर पर महिला सशक्तिकरण द्वारा सामाजिक परिवर्तन विषय पर आयोजित कार्यक्रम में कही।

उन्होंने कहा कि आदिकाल से ही नारी को उच्च, पूजनीय स्थान प्राप्त था। लेकिन धीरे-धीरे दैहिक प्रवृत्ति बढ़ने के कारण, विषम परिस्थिति, चारित्रिक पतन और नैतिक अवमूल्यन के कारण नारी के प्रति समाज का नजरिया बदलता जा रहा है। अाज के दौर में नारी पाश्चात्य संस्कृति की अोर बढ़ रही है। इसी कारण अाज वो भोग विलास की वस्तु बनकर रह गयी है। डॉ. रश्मि सुखवानी ने कहा कि महिलाएं स्वयं में सशक्त हैं। आवश्यकता है उनको स्वयं को जानने की, अपनी शक्तियों को पहचानने की। महिलाएं इस संसार की जननी हैं।

प्रतिभाअों का हुआ सम्मान

थिंक एंड सपोर्ट फाउंडेशन संस्था ने समाजसेवी डॉ. मनोरमा जैन, नेत्रहीन बच्चियों को नृत्य सिखाने वाली गीतांजलि श्रीवास्तव, ज्योतिष गोल्ड मेडलिस्ट नीलमणि अग्रवाल, सौम्या मिश्रा, डॉ. सुनंदा को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह कौरव, विशिष्ट अतिथि हिन्दू जागरण मंच के प्रांत अध्यक्ष रवि कांत भदौरिया थे। अध्यक्षता मानस विद्या निकेतन के संचालक डॉ. रवि कांत ने की। वहीं मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय खंडपीठ ने अधिवक्ता अौर समाजसेवी का शिल्पा डोगरा का सम्मान किया। सर्व फाउंडेशन द्वारा इमारतों में मजदूरी करने वाली महिलाअों को साड़ी का वितरण किया गया। अॉल इंडिया लायर्स यूनियन द्वारा कार्यक्रम अायोजित किया गया। सर्वे भवंतु सुखिन: समिति द्वारा 5 महिलाअों को सम्मानित किया गया। मप्र युवा संगठन द्वारा रेलवे स्टेशन पर कामकाजी महिलाओं का सम्मान किया गया।

जेल का जीवन बहुत नीरस है, आप गीता का अध्ययन कर सकारात्मक अनुभव करें: एडीजी

जेल के अंदर आना और रहना कोई सुखद अनुभव नहीं है। यह सभी को स्वीकार करना होगा। कई बंदी ऐसे भी हैं जो झूठे इल्जाम में फंस गए और यहां हैं। जेल का जीवन बहुत ही नीरस होता है। इसलिए आप यहां श्रीमद्भागवत गीता का अध्ययन कर सकारात्मक अनुभव करें। ताकि जब आप यहां से छूटकर जाएं तब एक सकारात्मकता अपने साथ ले जाएं और उसे जीवन को संवारने में लगाएं। यह बात एडीजी राजाबाबू सिंह ने रविवार को केंद्रीय जेल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस दौरान जेल में शामिल प्रतिभाओं और बंदियों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में जेल अधीक्षक मनोज साहू व अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

अचलेश्वर मंदिर में 30 महिलाएं सम्मानित

सक्रिय समाज सेवक संगठन द्वारा अचलेश्वर मंदिर के नटराज भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि राज्य महिला अायोग की पूर्व सदस्य प्रमिला वाजपेयी ने मिसेज इंडिया पूनम सप्रा, कृतिज्ञा राजावत, कविता अग्रवाल, शर्मिला परिहार आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन की अध्यक्ष शिल्पी सांघी, रूपाली त्रिपाठी, फैजन खान अादि उपस्थित थे। वहीं मां अंबे महिला अात्मरक्षा खेल उत्थान संस्थान समिति द्वारा बिरला नगर स्थित जेसी मिल स्कूल के टैगोर हॉल में महिलाअों का सम्मान किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे।

महिला कांग्रेस ने किया 40 सदस्याें का सम्मान

शहर जिला महिला कांग्रेस ने पार्टी कार्यालय पर आयाेजित कार्यक्रम में 40 महिलाआें का शाॅल,श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष कमलेश काैरव ने की। शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. देवेंद्र शर्मा, ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष माेहन सिंह राठाैर विशेष अतिथि थे। उधर नवीन पार्क में कार्यरत महिला कर्मियाें का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सुनील शर्मा ने सम्मान किया।

गायत्री सराेज फाउंडेशन ने 90 वर्षीय हरवीर काैर आैर सरस्वती व्यास का सम्मान किया गया। इस माैके पर फाउंडेशन की अध्यक्ष मालती श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाआें काे आगे बढ़ाने के लिए दिखावा नहीं, हकीकत में प्रयास हाेना चाहिए। उपाध्यक्ष रामप्यारी बघेल, बबीता बघेल ने राजनीतिक दलाें से महिलाआें काे 33 फीसदी आरक्षण देने की बात कही। इस माैके पर आकांक्षा आैर शुभप्रीत काैर ने कविताएं, संजना ने कहानी पढ़ी।

माधौगंज स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सेंटर पर आयोजित कार्यक्रम में मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...