पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वुमंस ने गाई फाग, राधा बन किया डांस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर | रंगपंचमी के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न महिला क्लब की ओर से शनिवार को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सदस्यों के लिए फाग, नृत्य, हाऊजी, सेल्फी और रंग दे बसंती प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

सेल्फी में तारा रहीं विजेता

वुमन एम्पॉवरमेंट क्लब की ओर से रंगपंचमी के उपलक्ष्य में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें सेल्फी कॉम्पटीशन हुआ। इसमें एक क्लिक में 12 सदस्यों के फोटो लेने पर तारा विजेता रहीं। उन्हें सेल्फी अवॉर्ड दिया गया।

फाग उत्सव में महिलाओं ने गाए होली गीत

ग्वालियर माहेश्वरी महिला संगठन की ओर से फाग उत्सव का आयोजन डीडवाना ओली में शनिवार को किया गया। इसमें महिलाओं के लिए फाग गायन और राधा-श्रीकृष्ण प्रतियोगिता कराई गई। इसमें शामिल महिलाओं ने फाग गाए और अन्य सदस्यों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में फूलों की होली भी खेली गई।

केसरिया गीत पर की वॉक

जैन महिला मंडल ने उरवाई गेट स्थित जैन सिद्ध क्षेत्र माता त्रिशला गिरि में फागोत्सव का आयोजन किया। इसमें महिलाओं ने केसरिया-केसरिया आज हमारो मन केसरिया... गीत पर कैटवॉक की। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण से हुआ।

women\\\'s club event
खबरें और भी हैं...