पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

लंबे पुरुषों के साथ सुरक्षित हैं महिलाएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

Research


शा दी के लिए जोड़ा तलाशने में जितना ध्यान कुंडली मिलान का रखा जाता है, उतनी ही इस बात की कोशिश की जाती है कि पति-प|ी के रंग-रूप और कद-काठी में ज्यादा अंतर न हो। लेकिन दक्षिण कोरिया के सिओल में काेंकुक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पूर्व में स्टडी की है, उसके मुताबिक कद का अंतर प्यार बढ़ाता है। करीब 8 हजार महिलाओं पर किए गए शोध में यह सामने आया कि जिन पतियों की लंबाई प|ी की तुलना में बहुत ज्यादा होती है, वह पुरुष अच्छे पति साबित होते हैं और ऐसी बीवियां भविष्य में बहुत ही खुशनुमा जीवन बिताती हैं। लव मैरिज में तो यह असर शुरू से ही नजर आता है। अरेंज मैरिज में शुरुआती दिनों में शारीरिक रिश्तों को लेकर परेशानी सामने आती है, लेकिन शादी का वक्त जैसे-जैसे बीतता जाता है, उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगते हैं और वे एक दूसरे के साथ खुश रहने लगते हैं।

कुछ की पसंद छोटे कद की महिलाएं

राइस यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के एक संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आ चुकी है कि औरतों को अमूमन लंबे मर्दों की चाहत होती है। यह एक परंपरागत सोच तो है ही, इसके अलावा यह भी देखने में आया है कि महिलाएं लंबे पुरुषों के साथ खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करती हैं। ऑनलाइन डेटिंग साइट्स से प्राप्त डेटा के अनुसार, करीब 13.5 फीसदी आदमी अपने से कद में छोटी महिलाओं को डेट करना चाहते हैं। जबकि करीब आधी फीसदी महिलाएं अपने से लंबे मर्दों को डेट करना पसंद करती हैं।
खबरें और भी हैं...