पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाएं परिवार के भवन का मजबूत खंभा हैं : वर्मा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्वालियर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अॉल इंडिया लायर्स यूनियन के द्वारा निर्णय लेने में महिलाअों की भी भागीदारी विषय पर जिला न्यायालय में कार्यशाला आयोजित की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य वक्ता कर्नल डॉ. मीरा वर्मा थीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार का मजबूत खंभा होती हैं। यह यदि कमजोर हो गया तो भवन ढह जाता है।

उन्होंने कहा कि आज के दौर में भी महिलाअों को परिवार में निर्णय लेने की भागीदारी नहीं दी जाती। 2 प्रतिशत महिलाअों को ही परिवार में निर्णय लेने की भागीदारी होती है। यह आज भी देश की विडंबना है। महिलाअओं को एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए लड़ना चाहिए अौर उन्हें हासिल करना चाहिए। इसके लिए महिलाअों को शिक्षित होना बहुत ही जरूरी है। सेमिनार को स्मृति शर्मा, सौम्या चतुर्वेदी, प्रियंका टांक, आशा गुप्ता, प्रियंका झा, रागिनी मिश्रा, राजकुमार शर्मा ने भी अपने विचार रखे।

ग्वालियर की सौम्या का भोपाल में हुआ सम्मान: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भोपाल में वुमन पॉवर अाईकॉन अवॉर्ड का आयोजन भोपाल में किया गया। सम्मान समारोह में ग्वालियर की कथन नृत्यांगना सौम्या मिश्रा को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खाद्य मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने की। वहीं कदम जन विकास संस्था द्वारा जागरूकता कार्यक्रम अायोजित किया गया। जागरूकता कार्यक्रम गोल पहाड़िया स्थित शंकर कॉलोनी में अायोजित किया गया।
खबरें और भी हैं...