पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मोबाइल छीनकर भाग रहे युवकों काे पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पुलिस की गिरफ्त में लुटेरे।

ग्वालियर| एक युवक से माेबाइल छीनकर भाग रहे बदमाशों को जनता ने पकड़ लिया। पहले उन्हें पीटा, फिर पुलिस के हवाले कर दिया। यह घटना बहोड़ापुर की है। पुलिस ने बदमाशों पर रात में ही एफआईआर दर्ज की। उनसे पूछताछ की जा रही है। आशंका है कि इनसे लूट की और भी वारदात खुल सकती हैं।

बहोड़ापुर थाने के सब इंस्पेक्टर इंदर सिंह राठौर ने बताया कि बहोड़ापुर निवासी देवेंद्र राजपूत शनिवार शाम करीब 6.30 बजे बाजार जा रहे थे। बहोड़ापुर तिराहे के पास बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए। बदमाशों ने झपट्टा मारकर देवेंद्र का मोबाइल छीन लिया और भाग निकले। देवेंद्र ने झपट्टा मारा तो बाइक अनियंत्रित हो गई। इसके बाद जनता ने शोर सुनकर बदमाशों को पकड़ लिया। तब तक बहोड़ापुर थाने के पुलिसकर्मी सुशील द्विवेदी और भुवनेश्वर यहां पहुंच गए। जनता ने दोनों बदमाशों को पीटा, फिर पुलिसकर्मियों के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी बदमाशों को लेकर थाने पहुंचे। पकड़े गए बदमाशों के नाम अरुण कुशवाह और शिवम वर्मा हैं। इनके पास से लूटा गया मोबाइल भी बरामद हो गया है।
खबरें और भी हैं...