पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News 100 Including Harda39s Satish Built Indira39s Rajwara

हरदा के सतीश समेत 100 ने जींस से बनाया इंदाैर का राजवाड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

स्वच्छता का संदेश देने अाैर इसके जरिए वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड यूनाइटेड किंगडम में शामिल होने के लिए 1 मार्च काे सीनियर आर्टिस्ट साहिल लहरी के मार्गदर्शन में देश के 100 युवाओंं ने 100 गुणा 100 (10 हजार वर्ग फीट) में मॉडर्न इंस्टीट्यूट कॉलेज मैदान में 24 घंटे के भीतर इंदौर के राजवाड़े की कलाकृति बनाई। इसमें हरदा के कुकरावद गांव से सतीश पिता जगदीश प्रसाद गुर्जर भी शामिल हुए।

उन्हाेंने बताया कि 1 मार्च को इंदौर के अलवासा स्थित मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट के कैंपस में प्रख्यात चित्रकार साहित्य लहरी समेत 100 कलाकारों की टीम ने लगभग 6000 जींस पेंट के कपड़े का उपयोग कर इंदौर के प्रसिद्ध राजवाड़े की 10 हजार वर्ग फीट में कलाकृति बनाई। जिसे दिल्ली से आई यूके की टीम की मौजूदगी में वर्ल्ड बुक रिकॉर्ड (डब्ल्यूबीअार) में दर्ज किया।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने किया प्रयोग

इस आयोजन में देश भर से 100 कलाकारों को चुना गया। जिसमें हरदा से वे भी शामिल हुए। उन्होंने बताया कि इस वर्ल्ड रिकॉर्ड के अंतर्गत कचरे को रीसाइकिल, रीयूज, रिफ्यूस यानी ट्रिपल आर के तहत पुराने फटे जींस का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए इंदौर के राजवाड़े की सबसे बड़ी कलाकृति बनाई गई। उन्होंने बताया इस वर्ल्ड रिकॉर्ड का उद्देश स्वच्छ इंदौर को बढ़ावा देना तथा इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित करना है।

हरदा। रिकॉर्ड बनाने बनाई गई राजवाड़े की कलाकृति।

सतीश गुर्जर
खबरें और भी हैं...