लंगड़ी भजन प्रतियाेगिता में 12 मंडल हुए शामिल
टिमरनी| उंद्राकच्छ गांव में शुक्रवार व शनिवार देर रात तक लंगड़ी भजन प्रतियाेगिता की। होशंगाबाद, सीहोर, बैतूल, नरसिंहपुर सहित 12 मंडल प्रस्तुत हुए। गायक कलाकारों ने वीर रस, करुणा रस व गुजरिया फाग गीत सहित देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। आयोजक समिति के महेश लौवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथि व बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।