पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News 19 Of Ew Cooperative Societies Have Given Property Information Two Have Not Arrived

ईअाेडब्ल्यू काे सहकारी समितियों के 19 लाेगाें ने दी संपत्ति की जानकारी, दो नहीं पहुंचे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2008 में हुई किसान ऋण माफी याेजना में 25 कराेड़ रुपए के घोटाले के मामले में अार्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईअाेडब्ल्यू) काे जिले के 18 सहकारी समितियों के 21 में से 19 समिति प्रबंधक व सेवकाें ने शुक्रवार काे भाेपाल पहुंचकर अपनी संपत्ति की जानकारी दी। दाे ने ईअाेडब्ल्यू काे जानकारी नहीं दी। इसमें अमानत में खयानत के मामले में बर्खास्त सहायक लेखापाल हेमंत व्यास अाैर रामदास शर्मा शामिल हैं। शर्मा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। इस वजह से वह ईअाेडब्ल्यू में पेश नहीं हाे सके। इधर, ईअाेडब्ल्यू अनुपात हीन संपत्ति के मामले में हेमंत व्यास के खिलाफ अलग से जांच शुरू करने जा रही है।

जानकारी के अनुसार 2008 में हुई किसान ऋण माफी याेजना में 25 कराेड़ रुपए का घाेटाला हुअा। इस मामले में नाबार्ड की जांच रिपाेर्ट के बाद ईअाेडब्ल्यू ने 2011 में जिला सहकारी बैंक के तत्कालीन महाप्रबंधक डीअार सिराेठिया सहित 26 के खिलाफ धारा 420, 467, 468, 120 बी, 471, 477 क, अाैर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया। इस मामले में ईअाेडब्ल्यू ने 7 मार्च काे 22 लाेगाें काे नाेटिस जारी कर उनकी संपत्ति की जानकारी मांगी थी।

इन लाेगाें काे ईअाेडब्ल्यू ने जारी किए थे नोटिस

ईअाेडब्ल्यू टीअाई राकेश सिंह बघेल ने बताया कि अाराेपी संतोष उपाध्याय, गाेपीकिशन यादव, रमेश अांजने, पदमसिंह बघेल, रामनारायण शर्मा, रामनारायण चाैहान, हरिप्रसाद गाैर, प्रवीण काशिव, सुरेश विश्नाेई, निर्भयदास रायखेरे, नारायण राजपूत, साेहनलाल बघेल, रामदास शर्मा, हेमंत व्यास, सुरेश तिवारी, माेहनलाल बाैरासी, सुनील धनगर, देवेंद्र शर्मा, अाेमप्रकाश विश्नाेई व हरिप्रसाद बेड़ा काे नाेटिस जारी कर संपत्ति के जानकारी देने काे कहा था। उन्होंने बताया कि रामदास शर्मा व हेमंत व्यास की संपत्ति की जानकारी नहीं अाई है। रामदास गंभीर रूप से बीमार हैं वे अस्पताल में भर्ती हैं। इससे वे खुद उपस्थित नहीं हाे पाए। उन्होंने कहा कि अागामी एक सप्ताह में समिति सेवकाें, प्रबंधकों सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा दी गई संपत्ति की जानकारी की जांच की जाएगी। इसके बाद अागे की कार्रवाई हाेगी।

अलग से हाेगी बर्खास्त लेखापाल की संपत्ति की जांच

ईअाेडब्ल्यू टीअाई बघेल के अनुसार सहकारी बैंक हरदा शाखा में 2.75 कराेड़ रुपए के घोटाले के मामले में बर्खास्त सहायक लेखापाल हेमंत व्यास काे भी नाेटिस दिया है। लेकिन उसने शुक्रवार काे संपत्ति की जानकारी नहीं दी। टीअाई बघेल ने कहा कि इस मामले में अनुपात हीन संपत्ति की अलग से जांच कर एफअाईअार दर्ज की जाएगी।

खबरें और भी हैं...