- Hindi News
- National
- Harda News Mp News 255 Candidates Absent In Mathematics Paper Of Tenth Board Exam
दसवीं बोर्ड परीक्षा के गणित के पेपर में 255 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
10वीं बाेर्ड में गुरुवार काे 34 केंद्रों पर गणित का पेपर हुअा। इसमें 255 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस दाैरान चार अति संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। प्रभारी डीईअाे डीएस रघुवंशी ने बताया कि 7938 में से 7683 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इस दाैरान अति संवेदनशील परीक्षा केंद्र हरदा, खिरकिया अाैर टिमरनी उत्कृष्ट स्कूल व कन्याशाला टिमरनी में विशेष निगरानी रखी गई। निरीक्षण दल सतत चेकिंग करते रहे। उन्होंने बताया कि कहीं काेई नकल प्रकरण नहीं बना है।