1.15 लाख बकाया हाेने पर 4 लाेगाें के काटे कनेक्शन
करताना| बिजली कंपनी ने साेमवार काे नाैसर में 4 लाेगाें के बिजली कनेक्शन काटे। इन लाेगाें पर 1.15 लाख रुपए की बकाया राशि थी। वहीं गांव के अन्य लाेगाें पर करीब 10 लाख रुपए की राशि बाकी है। जेई महेंद्र सिंह गोंडे ने बताया कि करताना, नौसर, खोड्याखेड़ी, पुरा अादि गांवाें में हाेली के बाद ट्रांसफार्मर िनकालने की कार्रवाई करेंगे।