पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

48 रुपए प्रति किलाे तुरंत मिलेगा अनुदान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हरदा| जिले में बीज ग्राम याेजना के तहत अभी केवल एससी, एसटी वर्ग के किसानों के लिए करीब 100 क्विंटल मूंग बीज अाया है। इसमें हरदा ब्लाॅक के लिए करीब 30 क्विंटल बीज का आवंटन हुअा है। बाकी खिरकिया अाैर टिमरनी के लिए है। विभागीय सूत्राें के अनुसार किसानों काे 88 रुपए प्रति किलाे के हिसाब से मूंग बीज दिया जाएगा। इसमें से 48 रुपए प्रति क्विंटल का तत्काल अनुदान मिल जाएगा। इस हिसाब से किसानों काे प्रति किलाे मूंग बीज 40 रुपए में पड़ेगा।

याेजना के तहत प्रति किसान काे बीज लेने के लिए मूल ऋण पुस्तिका में एंट्री कराकर 10 किलाे मूंग बीज दिया जाएगा। किसानों काे उसकी एक फाेटाे भी अनिवार्य रूप से देना हाेगा। इस हिसाब से किसान काे 10 किलाे बीज 400 रुपए में पड़ेगा। संभवत: साेमवार से एससी, एसटी वर्ग के किसानों काे बीज बांटा जा सकता है। सूत्रों के अनुसार अाेबीसी वर्ग के किसानों के लिए नेफेड से मूंग बीज मिलेगा।

17 क्विं. मूंग बीज अाया है

एमपीएस चंद्रावत, उपसंचालक, कृषि हरदा
खबरें और भी हैं...