12वीं की परीक्षा में 68 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
12वीं बाेर्ड की परीक्षा में शुक्रवार काे 68 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में दर्ज 4351 में से 4283 परीक्षार्थियाें ने परीक्षा दी। डीईओ डीएस रघुवंशी ने बताया कि जिले के 37 केंद्रों पर परीक्षा हुई। इसमें से चार परीक्षा केंद्र अति संवेदनशील है। इन केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। कहीं काेई नकल प्रकरण नहीं बना। उन्हाेंने बताया कि इतिहास, फिजिक्स, व्यवसायिक अध्ययन, एलिमेंट ऑफ साइंस एंड मैथेमेटिक्स का पेपर हुअा।