- Hindi News
- National
- Harda News Mp News 7 Day Cricket Competitiveness Village Kitai Team Winner
7 दिनी क्रिकेट प्रतियाेगिता: ग्राम किटाई की टीम बनी विजेता
हरदा| ग्राम करनपुरा सेनगुड़ के तत्वावधान में आयोजित सात दिनी क्रिकेट प्रतियाेगिता का बुधवार काे समापन हुअा। इसमें आसपास के क्षेत्राें की 30 क्रिकेट टीमें शामिल हुईं। इसमें ग्राम किटाई की टीम प्रथम रही। सेनगुड़ नीमगांव की टीम काे संयुक्त रूप से दूसरा उप विजेता का पुरस्कार दिया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि रहे समाजसेवी अरविंद सारन ने खिलाड़ियाें से कहा कि आदिवासी क्षेत्र में भी प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ग्रामीण क्षेत्राें में खेल की सुविधाओं और प्रशिक्षण की काेई व्यवस्था नहीं है, फिर भी इतने बढ़िया खिलाड़ी हैं।
हरदा। विजेता टीम के खिलाड़ियाें काे पुरस्कृत करते हुए अतिथी।