पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News 76 Candidates In Fifth And 102 Candidates In Eighties Absent

पांचवीं में 76 अाैर अाठवीं में 102 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दल ने परीक्षा केंद्राें का निरीक्षण किया, नहीं बना नकल प्रकरण

साेमवार काे कक्षा 8वीं में विज्ञान विषय और कक्षा 5वीं में अंग्रेजी विषय का प्रश्‍न पत्र था।

बीआरसी जीअार चाैरसिया द्वारा गठित दल ने माध्‍यमिक शाला चौकड़ी, शासकीय हाईस्‍कूल पाहनपाट, माध्‍यमिक शाला पाहनपाट, माध्‍यमिक शाला देवपुर, माध्‍यमिक शाला धनवाड़ा व माध्‍यमिक शाला बमनगांव के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। 5वीं में दर्ज 2070 में से 76 अनुपस्थित रहे।

8वीं में दर्ज 2271 में से 102 अनुपस्थित रहे। शिक्षक अवकाश के दिनों में भी अतिरिक्‍त कक्षा लगाकर कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। अनुपस्थित बच्‍चों के पालकों से जनशिक्षक व शिक्षक घर घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल प्रकरण नहीं बना। अनुपस्थित बच्‍चों को परीक्षा में शामिल कराने शिक्षकों को दिशा निर्देश भी दिए।

खबरें और भी हैं...