पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News A Man Was Beaten Up For Calling His Brother A Case Was Registered

भाई काे बुलाने की बात कहकर युवक से की मारपीट, केस दर्ज

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वार्ड 11 निवासी धनराज पिता दिलीप शनिवार दोपहर अपने दोस्त गोलू व आर्यन के साथ हरदा रोड स्थित पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने जा रहा था। तभी उसके साथ रानू पंवार, मोहित व उनके अन्य साथियों ने मारपीट की।

धनराज को उसके भाई काे बुलाने की बात कहते हुए वार्ड 3 निवासी माेहित ने गाली-गलाैज कर मारपीट शुरू कर दी। धनराज किसी तरह बचकर रहटगांव रोड से अपने घर जा रहा था। तब भी उसके साथ मारपीट की, जिस कारण उसकी बाईं पसली, बाएं कान के पास व सिर में अंदरूनी चोटें अाईं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...