पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News A Rs Kilograms Are Being Sold The Servants Are Buying And Feeding The Cows Of Raibor Cottage

एक रु. किलो बिक रहा टमाटर, सेवक रायबोर कुटीर की गायों को खरीदकर खिला रहे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में टमाटर की फसल लगाने वाले किसानाें काे घाटा उठाना पड़ रहा है। किसानाें काे बाजार में टमाटर के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। रायबोर कुटी से जुड़े सेवक एक सप्ताह से एक रुपए किलो के दाम पर टमाटर खरीदकर गायाें काे खिला रहे हैं।

सेवक वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि कुटी में राेज 8-10 कैरेट टमाटर आश्रम से जुड़े सेवकों की ओर से आते हैं, जिन्हें गायाें काे खिला रहे हैं। सब्जी विक्रेता रवि कुशवाह ने बताया कि उनके कुछ सब्जी विक्रेता गायाें के लिए निशुल्क भी टमाटर भेज रहे हैं। सब्जी विक्रेता दिनेश व नितिन कुशवाह ने बताया कि इस समय टमाटर अधिक आ रहा है। इसकी बाजार में ज्यादा मांग नहीं है। शुक्रवार को आधी ट्राॅली से अधिक टमाटर गायाें के लिए दिए हैं। किसानाें काे दाम नहीं मिलने से नुकसान उठाना पड़ रहा है।

टमाटर खाती कुटी की एक गाय।


टिमरनी गायाें के लिए कुटी में टमाटर लेकर पहंुचे किसान।
खबरें और भी हैं...