पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirkiya News Mp News A Wise Man Is One Who Does Not Cling To The Things Of The Past Vinay Muni Masa

बुद्धिमान व्यक्ति वह है जो अतीत की बातों से चिपका ना रहे : विनय मुनि मसा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मधुर मुनि मसा ने भी प्रवचन दिए

खिरकिया| यदि सुखी व स्वस्थ्य जीवन जीना है तो वर्तमान में जीना सीखें। लेकिन आज का व्यक्ति भूतकाल व भविष्यकाल में जी रहा है। वह अतीत की यादों को याद करता है। भविष्य की कल्पना करने लगता है। यह बात श्वेतांबर जैन संत विनय मुनि ने शुक्रवार को समता भवन में अपने व्याख्यान में कही। बुद्धिमान व्यक्ति वह है जो अतीत की बातों से ना चिपके रहे। वर्तमान में जिएं व भविष्य को उज्जवल बनाने का प्रयास करें। जीवन की शुरुआत नमामि से होना चाहिए। सत्य की खोज में कठिनाई आती है। सत्य का मार्ग दुष्कर है पर हमें सत्य के मार्ग पर चलना सीखना है। हमें सत्य के लिए जीना है सत्ता के लिए नहीं। शांति हमारी आत्मा में मिलेगी तन में नहीं। इसके पहले मधुर मुनि ने कहा कि नारकीय जीवों को तीन प्रकार से वेदना होती है। पहला क्षेत्र जनित वेदना, दूसरा परस्पर वेदना व तीसरा परम धर्मी वेदना। सम्यक दृष्टि जीव वेदना को समभाव पूर्वक सहन करते हैं। समभाव पूर्वक वेदना को सहने से कर्मों की निर्जरा होती है। कर्म किसी के सगे नहीं है। वह सभी को भोगना पड़ता है चाहे वह भगवान हो। उन्होंने बताया कि शस्त्र दो प्रकार के होते हैं। पहला द्रव्य शस्त्र दूसरा भाव शस्त्र। द्रव्य शस्त्र से मारने से व्यक्ति का एक जीवन ही खत्म होता है। परंतु भाव शस्त्र से मारने पर व्यक्ति जन्म जन्मांतरों का बेर बढ़ा लेता है। इस अवसर पर सैकड़ों उपासक व गुरुभक्त उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...