पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Administration Will Add 1 1 Rupees To 43854 Farmers Account Before Purchasing Wheat

प्रशासन गेहूं खरीदी के पहले 43854 किसानाें के खाते में 1-1 रुपए डालेगा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पिछले साल 35059 किसानाें ने बेचा था गेहूं

जिले में 25 मार्च से 22 मई तक समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीदी हाेगी। अब खाताें में सीधे भुगतान के लिए गेहूं खरीदी के पहले सरकार पंजीयन कराने वाले किसानाें के खाताें में 1-1 रुपए की राशि डालेगी।

इस साल 43 हजार 854 किसानाें ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया है। पिछले साल 42 हजार 700 किसानाें ने पंजीयन कराया था। इसमें से 35059 किसानाें ने 4.30 लाख मीट्रिक टन गेहूं बेचा था। जिले में 105 खरीदी केंद्राें पर गेहूं खरीदा जाना है। इन केंद्राें की पेमिंग का काम चल रहा है। किसान द्वारा उपज बेचने के तीन दिन के अंदर ही सरकार उसके खाते में पूरा भुगतान की बात कर रही है।

पिछले साल तकनीकी समस्याअाें की वजह से किसानाें के खाताें में उपज का भुगतान नहीं पहुंच पाया था। इसी वजह से खरीदी से पहले खाते में 1-1 रुपए डालकर चेक करेगी। जिले में 29 फरवरी तक जिले के 77 उपार्जन केंद्राें पर गेहूं का पंजीयन कराया है। पिछले साल शासन ने समर्थन मूल्य 1840 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया था, जबकि इस साल प्रति क्विंटल दाम 1925 रुपए है। प्रति क्विंटल 85 रुपए दाम अधिक है। जिला अापूर्ति अधिकारी केएस पेंड्राें ने बताया कि केंद्राें की मेपिंग का काम चल रहा है। 20 मार्च तक केंद्राें पर व्यवस्थाएं देखी जाएगी। इसी बीच शासन स्तर से 1-1 रुपए किसानाें के खाताें में डाले जाएगा। इससे खाताें का मिलान हाे सकेगा।

खबरें और भी हैं...