- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Alert From Karenna Investigation Of Myanmar39s 7 And Bihar39s Three Translators
काेराेना से अलर्ट : म्यांमार के 7 अाैर बिहार के तीन ट्रांसलेटराें की हुई जांच
हरदा| जिला प्रशासन काेराेना महामारी काे लेकर अलर्ट है। इसी वजह से एहतियाती कदम उठाना शुरू कर दिए हैं। मस्जिद की जमात में शामिल हाेने अाए म्यांमार के 7 अाैर उनके साथ अाए बिहार के 3 ट्रांसलेटराें की शनिवार काे जिला अस्पताल में बने अाइसाेलेशन वार्ड में जांच की। हालांकि, काेई संक्रमित नहीं पाया गया। नाेडल अधिकारी डाॅ. मनीष शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी काे म्यांमार से 7 लाेगाें अाैर उनके बिहार के 3 ट्रांसलेटराें का दल एक मस्जिद की जमात में शामिल हाेने अाया है। दल 10 दिन अाैर शहर में रुकेगा। काेराेना वायरस के अलर्ट की वजह से सभी 10 लाेगाें के स्वास्थ्य की जांच की गई।