- Hindi News
- National
- Timarni News Mp News An Unknown Person Kept A Heat On The Side Of The Temple The Sarpanch Gave Information In The Police Station
अज्ञात व्यक्ति ने मंदिर के बाजू में रखा टप, सरपंच ने थाने में दी सूचना
रहटगांव| बाजार परिसर क्षेत्र में रविवार रात किसी ने काली मंदिर के बाजू में महिला प्रौढ़ शिक्षा केंद्र के अंदर जाने वाले रास्ते पर टप रख दिया। साेमवार सुबह जानकारी मिलने पर सरपंच ओमप्रकाश अग्रवाल ने मौके पर जाकर टप के बारे में जानकारी जुटाई। सरपंच ने बताया कि उन्हाेंने सचिव लक्ष्मण बिलारे को मोबाइल पर मामले की जानकारी दी थी, लेकिन सचिव नहीं अाया। इसके बाद दोपहर बाद थाना व तहसील कार्यालय में जानकारी दी है। देर शाम खबर लिखे जाने तक टप किसने अाैर कब रखा यह पता नहीं लग पाया है।
रहटगांव। मंदिर के बाजू में रास्ते पर रखा टप।