पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Angry Husband Coming Home And Consuming Poison Motherhood

पत्नी के मायके से नहीं लाैटने से नाराज पति ने घर आकर खाया जहर, माैत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपल्या कला गांव निवासी पति सुबह ही सुसराल से लाैटा था

प|ी के मायके से नहीं लाैटने से नाराज पति ने जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दाैरान उसकी माैत हाे गई।

पुलिस ने बताया कि टिमरनी थाने के पीपल्या कलां निवासी नंदलाल पिता गजराज सिंह (25) प|ी काे इटारसी लेने गया था। शुक्रवार सुबह ही वह वापस लाैटा था, लेकिन उसके साथ प|ी नहीं अाई। इसी से नाराज हाेकर उसने जहर खा लिया।

परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर अाए। जहां उसकी माैत हाे गई। पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों काे साैंप दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। मृतक की प|ी 5 माह से मायके में रह रही थी। वह एक दिन पहले ही प|ी काे लेने इटारसी गया था। सुबह वापस लाैटा ताे उसने जहर खा लिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

कचरा जलाते समय साड़ी में लगी अाग, महिला झुलसी

रहटगांव थाना के सिरकंबा में शुक्रवार सुबह घर के बाहर कचरा जलाते समय साड़ी में अाग लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, गंभीर हालत में भाेपाल रैफर कर दिया। पुलिस ने बताया द्वारका बाई पति मनाेज धुर्वे (25) सुबह 10 बजे घर के बाहर कचरा जलाते समय उसकी साड़ी में अाग लग गई। इससे बह झुलस गई। चिल्लाने पर ग्रामीण एकत्रित हुए। अाग बुझाकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
खबरें और भी हैं...