पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Harda News Mp News Anurag Verma Harda39s New Collector Sk Vishwanathan39s Fold Transfer

अनुराग वर्मा हरदा के नए कलेक्टर, एस. विश्वनाथन का गुना ट्रांसफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

2012 बैच के आईएएस हैं नए कलेक्टर वर्मा

जिले में करीब 18 माह पदस्थ रहे कलेक्टर एस. विश्वनाथन का राज्य सरकार ने बुधवार काे हरदा से गुना ट्रांसफर कर दिया। उनके स्थान पर अनुराग वर्मा काे हरदा का नया कलेक्टर बनाया है। वर्मा 2012 बैच के आईएएस हैं। इससे पहले वे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में उप सचिव थे। विश्वनाथन 13 अगस्त 2018 काे हरदा में ज्वाइन हुए थे। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने पहली बार पिंक पाेलिंग बूथ बनवाए। जिसमें हर स्तर पर महिला कर्मचारी की ड्यूटी लगाई। वाेटाें की गिनती में भी यह प्रयोग काे दाेहराया। जिसे मप्र में सराहा गया। फरवरी में यहां की लाेक संस्कृति, खान पान अाैर कला काे लेकर 3 दिनी भुअाणा उत्सव काे विश्वनाथन ने दाेबारा शुरू कराया। यह उत्सव 6 साल से बंद था। इसके अलावा गांवाें में प्रशासनिक तंत्र मजबूत करने के लिए हर गांव से 2-2 महिलाअाें काे चुनकर रेखा सखी क्लब बनाकर नवाचार किया। इस साल समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए दाे महिला स्व सहायता समूहों का चयन किया।

इन विवादों से जुड़ा रहा विश्वनाथन का नाता

भुअाणा के दाैरान कलेक्टर विश्वनाथन विवाद में भी खूब रहे। भुअाणा उत्सव के दाैरान कांग्रेसियों ने उनकी उपेक्षा कर भाजपा नेताओंं से शुरुआत कराने काे लेकर अायाेजन का बहिष्कार किया था। बाद में कांग्रेसी इसमें शामिल हुए लेकिन जमीन पर बैठे। हंडिया में समापन माैके पर एसडीएम एचएस चाैधरी ने मनाया, लेकिन वे नहीं माने। इस मामले में कांग्रेस ने सीएम, प्रभारी मंत्री से उनकी शिकायत की। बचाव की मुद्रा में अाए कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने भाजपा विधायक कमल पटेल के छाेटे बेटे खिरकिया जपं उपाध्यक्ष सुदीप पटेल काे जिलाबदर कर दिया। इसके बाद वे भाजपा विधायक कमल पटेल के निशाने पर अा गए।
खबरें और भी हैं...