अनुराग वर्मा ने किया 18वें कलेक्टर के रूप में ज्वाइन
कलेक्टाेरेट का किया निरीक्षण, विभाग प्रमुखाें से लिया परिचय
2012 बैच के अाइएएस अनुराग वर्मा ने गुरुवार काे हरदा जिले के 18वें कलेक्टर के रूप में ज्वाइन किया। वे दाेपहर में करीब तीन बजे हरदा पहुंचकर कलेक्टर का चार्ज लिया। इसके बाद कलेक्टाेरेट भवन में स्थिति विभिन्न कार्यालयाें का निरीक्षण किया। रिकार्ड व सफाई व्यवस्था देखी।
हालांकि पहला निरीक्षण हाेने के कारण अभी उन्हाेंने प्रतिक्रिया नहीं जताई, न ही किसी काे काेई निर्देश दिए। इसके बाद उन्हाेंने कलेक्टाेरेट के सभागार में सभी विभाग प्रमुखाें के साथ मुलाकात कर परिचय लिया। भास्कर से हुई बातचीत में वर्मा ने कहा कि यह नया जिला है। हर जगह की जरूरत अाैर परिस्थितियां अलग-अलग हाेती है। उन्हाेंने कहा कि सुचारू गेहूं खरीदी, गर्मी में जिले के हर गांव में पीने का साफ पानी पहुंचाना, अस्पताल में मरीजाें का इलाज, पात्र लाेगाें काे सरकारी याेजनाअाें का लाभ अाैर जनता की समस्याअाें का जल्दी से जल्दी समाधान पर उनका ज्यादा फाेकस रहेगा।