- Hindi News
- National
- Harda News Mp News Asi Raghuvanshi Sacked By Sub Inspector For Rape And Three Abortions For One Year
सब इंस्पेक्टर से एक साल तक रेप अाैर तीन बार गर्भपात कराने वाला एएसआई रघुवंशी बर्खास्त
शादी का झांसा देकर महिला एसआई से एक साल तक रेप व 3 बार गर्भपात कराने वाले एएसअाई उमेश रघुवंशी काे डीअाईजी ने बर्खास्त कर दिया। सिटी थाने में पीड़िता महिला एसआई ने एएसअाई रघुवंशी पर रेप व उसकी प|ी पर मारपीट व एससीएसटी एक्ट में केस 31 जनवरी 2019 काे दर्ज कराया था। इसके बाद अाराेपी एएसअाई व उसकी प|ी फरार हाे गए। तत्कालीन एसपी राजेश सिंह ने अाराेपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया। इस मामले में जांच में दाेषी पाए जाने पर डीअाईजी अारए चाैबे ने 29 फरवरी 2020 काे एएसअाई रघुवंशी काे बर्खास्त कर दिया। वहीं खंडवा से बर्खास्त अारअाई राहुल देवलिया पर हरदा में पदस्थापना के समय अन्य महिलाकर्मियों ने भी छेड़छाड़ के गंभीर अाराेप लगाए थे।
एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि महिला एसआई द्वारा एएसअाई उमेश रघुवंशी के खिलाफ की गई रेप की शिकायत जांच में सही पाए जाने पर डीअाईजी ने उसे सेवा से बर्खास्त कर दिया है।