पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नई बीमारियाें से बचने लाैटना हाेगा जैविक खेती की ओर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खेती में रासायनिक खाद और कीटनाशकाें के बेजां बढ़ते उपयाेग से न केवल जमीन जहरीली हाे रही है, बल्कि इंसान की सेहत पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसका उदाहरण हम आए दिन सामने आ रही कई नई बीमारियाें के रूप में देख रहे हैं। इससे बचाव के लिए हमें अब वापस जैविक खेती की और लाैटना ही पड़ेगा। यह बात पर्यावरणविद् गाैरीशंकर मुकाती ने कही। वे इंदाैर राेड पर स्थित एक संस्था में किसानाें काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने कहा कि ज्यादा पैदावार मिलने की धारणा बना चुके किसान वैज्ञानिक अनुशंसा की अनदेखी कर उससे दाे से तीन गुना ज्यादा रासायनिक खाद, कीटनाशक डाल रहे हैं। इससे जमीन कठाेर हाे रही है। धीरे-धीरे उत्पादन में कमी भी अाएगी। पंजाब हमारे सामने इसका उदाहरण है।

डाॅ. विवेक भुस्कुटे ने कहा कि जैविक खेती में प्रति एकड़ उत्पादन रासायनिक खाद वाली खेती की तुलना में कम हाेगा। लागत व मेहनत भी अपेक्षाकृत ज्यादा लगेगी। लेकिन नई-नई बीमारियाें के इलाज व ऑपरेशन पर खर्च हाेने वाली दवाओं व डाॅक्टर की फीस से सस्ती ही हाेगी। उन्हाेंने बताया जैविक उत्पाद की बाजार में बहुत मांग है। ऐसे में भाव ठीक मिलेंगे।

डाॅ. ललित बनवट ने कहा कि जैविक उत्पाद के उपयाेग से सेहत काे ठीक रखा जा सकता है। खान-पान की सामग्री में खाद, कीटनाशक के बढ़ते उपयाेग से कई खाद्यान्न सामग्री हमारी सेहत के लिए हानिकारक साबित हाेने लगी है। यदि जैविक उत्पाद काे खान-पान में शामिल करें ताे दवाओं व ऑपरेशन पर खर्च हाेने वाली राशि बचाई जा सकती है।

प्रभात श्रीवास्तव ने सलाह दी कि किसानाें काे शुरुआती दाैर में अपने कुल रकबे के 20 से 25 प्रतिशत रकबे में जैविक खेती शुरू करनी चाहिए। साल दर साल रकबा बढ़ाएं, जिससे गुजरते समय के साथ किसान की अर्थव्यवस्था भी ठीक बनी रहे। धीरे-धीरे जैविक खेती का रकबा भी बढ़ता रहे। जागरूकता कार्यशाला में माैजूद किसानाें ने जैविक खेती करने का संकल्प लिया। जिनवानिया, हरदा, टिमरनी, साेडलपुर, रहटगांव आदि जगहाें पर जैविक खेती की शुरुआत कर चुके किसानाें ने भी अपने अनुभव सुनाए। वक्ताओं ने जैविक खेती पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी किसानाें की जिज्ञासा का समाधान किया। इस दाैरान बड़ी संख्या में किसान माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...