पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Timarni News Mp News Aware Of Dispatch Diet By Drawing Mehndi Rangeli And Pictures In Hand

हाथाें में लगाई मेहंदी, रंगाेली और चित्र बनाकर पाेषण आहार पर जागरूक किया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नेहरू युवा केंद्र ने रैन बसेरा में शुक्रवार काे पोषण पखवाड़ा जन जागरूकता कार्यक्रम किया। इस दाैरान रंगोली, मेहंदी, चित्रकला में किशोरी बालिकाओं व महिलाओं ने सहभागिता की। पोषण पखवाड़ा पर हुई कार्यशाला में महिला एवं बाल विकास की सुपरवाइजर संगीता राजपूत, सीमा यादव, एनवायके जिला समन्वयक मोनिका चौधरी सहित अन्य ने विचार रखे। सुपरवाइजर राजपूत ने कहा कि आज कुपोषण तेजी से फैला रहा है। इसके कारण पाेषण कार्यक्रम करने पड़ रहे हैं। जिला समन्वयक चौधरी ने कहा कि हमें सही समय और सही आहार लेना चाहिए। गर्भवती महिलाओं को विशेष रूप से अधिक पोषण की आवश्यकता होती है। मेहंदी, रंगोली, चित्रकला, स्लाद डेकोरेशन में प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को प्रमाण पत्र व पुरस्कार बांटे गए। सभी ने संकल्प लिया कि सभी मिलकर कुपोषण के खिलाफ अभियान चलाकर जनजागरूकता लाने का काम करेंगे।

टिमरनी। हाथाें में लगी मेहंदी दिखातीं महिलाएं व बालिकाएं।
खबरें और भी हैं...