थाने में तैयार हो रहा बालमित्र काॅर्नर
टिमरनी| थाना परिसर में बाल मित्र कार्नर तैयार हाे रहा है। इसका िनर्माण अंितम चरण में है। इसमें नाबालिक बच्चों काे रखा जाएगा। इसके लिए चाइल्ड लाइन का सहयाेग लिया जाएगा। विभिन्न अपराधाें में नाबालिग बच्चे, भटके अाैर नशा करने वाले बच्चाें काे रखा जाएगा। टीआई राजेश साहू ने बताया कि थाना परिसर में बालमित्र कार्नर खोला जा रहा है। इसके लिए पुलिस अधिकारी काे बाल कल्याण अधिकारी की जिम्मेदारी साैंपी जाएगी। उन्हाेंने बताया कि परिसर में पहले से ही कक्ष था। इसका रंगराेगन कराया है। कक्ष में अन्य व्यवस्थाएं जुटाई जा रही है।