बस से बाइक टकराई, युवक घायल
हरदा| चारुवा- छीपाबड़ के बीच रविवार दोपहर तेज रफ्तार बस ने बीच सड़क पर अचानक ब्रेक लगा दिया। इसमें पीछे अा रही बाइक टकरा गई। दुर्घटना में युवक घायल हाे गया। पुलिस ने बताया खिरकिया निवासी मुकेश पिता दादू कोरकू (35) वापस लाैट रहा था। इसी दाैरान चारुवा के पास अागे चल रही बस ने अाचानक ब्रेक लगा दिया। इसमें बाइक बस से टकरा गई। मुकेश के सिर में चाेट अाई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।